Ranchi: झारखंड स्थापना दिवस समारोह 2025 के अवसर पर राजधानी रांची में 11 नवंबर को विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसी को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक SP ने शहर की यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किए हैं।
जानकारी के अनुसार, “Run for Jharkhand” कार्यक्रम का आयोजन 11 नवंबर की सुबह 6:30 बजे से मोराबादी स्टेडियम से सैनिक मार्केट तक किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने कुछ प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी रूप से रोक लगाई है।
प्रतिबंधित मार्गों में शामिल हैं
मोराबादी स्टेडियम परिसर, वरीय पुलिस अधीक्षक आवास मार्ग, रेडियम चौक, शहीद चौक, फिरायालाल चौक, सरजना चौक, काली मंदिर चौक, उल हाउस, रतन पीपी तथा सुजाता चौक।
इन सभी क्षेत्रों में मालवाहक वाहन, ऑटो/टोटो और चारपहिया वाहनों का आवागमन सुबह 4:30 बजे से लेकर कार्यक्रम समाप्ति तक पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
पुलिस विभाग ने यह भी बताया कि आवश्यकता पड़ने पर कुछ अन्य मार्गों को भी अस्थायी रूप से डायवर्ट या बंद किया जा सकता है।
यातायात पुलिस की आम जनता से अनुरोध है कि वह इन मार्गों पर आवाजाही करने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन कर उनका सहयोग करें ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।