Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-10

Jugsalai Ghoda Chowk: जुगसलाई घोड़ा चौक पर खड़ी नई कार बनी आग का गोला, लाखों का नुकसान

Jugsalai: जुगसलाई थाना क्षेत्र के घोड़ा चौक के समीप सड़क किनारे खड़ी एक नई कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते यह कार आग के विकराल गोले में तब्दील हो गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास खड़ी कई अन्य कारों को आनन-फानन में सुरक्षित स्थानों पर हटाया गया।


 लाखों की नई कार जलकर राख

घटना की सूचना मिलते ही दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। हालांकि, जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक वह नई कार पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी। इस अग्निकांड में लाखों रुपये का भारी नुकसान होने का अनुमान है।

 आग लगने के कारण की जांच जारी

कार में आग कैसे लगी, यह अभी जांच का विषय है। जुगसलाई थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है और वे सड़कों पर खड़े वाहनों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !