Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-13

Saraikela News: सरायकेला में हुए दिनदहाड़े चाकू के नोख पर चोरी के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

Saraikela: सरायकेला जिले के कपाली ओपी पुलिस ने बुधवार को हुए दिनदहाड़े चाकू के नोख पर घर में घुसकर जेवरात और नगद की चोरी करने वाले दूसरे आरोपी को भी  गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फैयाज तबरेज निवासी बंधुगोड़ा के रूप में हुई है। 

बता दे कि यह मामला हाल ही के बीते दिनों की है जहां सरफुद्दीन मस्जिद के पास रहने वाले मकसूद आलम सुबह घर का सामान लेने के लिए TOP चौक गए थे. इसी दौरान दो चोर चाकू के बल पर उनके घर में घुस गए और महिलाओं को धमकाकर अलमारी में रखे सोने के गहनों की चोरी कर ली।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग एकजुट हो गए और एक चोर को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि दूसरा भाग निकला. पकड़े गए युवक के हाथ में चाकू भी बरामद हुआ. गुस्साई भीड़ ने आरोपी की जमकर पिटाई की और पूछताछ की. पूछताछ में पकड़ाए युवक ने बताया कि चोरी का सामान उसने झाड़ी में फेंक दिया था, जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से तलाशी ली गई और एक सोने की बाली बरामद की गई.

कपाली ओपी पुलिस ने पकड़े हुए युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु की थी. जिसके बाद फरार आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही थीं। इसी दौरान पुलिस ने फरार आरोपी को पकड़ लिया। 

कपाली ओपी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से अब क्षेत्र में शांति का माहौल हो गया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद से स्थानीय लोगों को राहत मिली है। स्थानीय लोग पुलिस की इस सटीक एवं साहसिक कार्रवाई की सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस ने जिस तेजी और जिम्मेदारी के साथ मामले को सुलझाया है, उससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास और भी मजबूत हो गया है। 






WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !