Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-16

Jamshedpur Bagbera Crime: बागबेड़ा में मारपीट और दुकान का ताला तोड़कर नगदी चोरी, महिला की शिकायत पर मामला दर्ज

Jamshedpur : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के प्रधान टोला में विगत शनिवार दोपहर करीब 4 बजे मारपीट और दुकान का ताला तोड़कर पैसे निकाल लेने की गंभीर घटना सामने आई है। इस संबंध में पीड़िता अनीता मिश्रा ने बागबेड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।


पीड़िता अनीता मिश्रा ने आरोप लगाया है कि अभिजीत मिश्रा, अभय मिश्रा, शुमा देवी, चंपा देवी, मोहन ओझा, रूपा ओझा उर्फ गुड़िया, प्रीति मिश्रा और सुधीर कुमार मिश्रा ने एकमत होकर उनके साथ मारपीट की, उनकी लज्जा भंग की तथा उनकी दुकान का ताला तोड़कर नगदी लेकर फरार हो गए।


शिकायत मिलते ही बागबेड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोप गंभीर हैं और मामले की जांच तेजी से की जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !