Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-16

Gobindpur Water Crisis: गोविंदपुर पानी संकट, जीवन पर हमला, युवा नेता धीरज शर्मा ने जन प्रतिनिधियों और PWD विभाग पर बोला हमला, कहा-अब खामोशी नहीं, आंदोलन होगा

Gobindpur: गोविंदपुर पूर्वी पंचायत, गोविंदपुर पश्चिम पंचायत अंतर्गत पूरा तिलकरायडीह,गोविंदपुर बाजार, टुंडी रोड, विलेज रोड और आसपास के तमाम इलाके आज पानी की भयावह समस्या से जूझ रहे हैं। युवा नेता धीरज शर्मा ने कहा महिलाएं रात-रात भर जगकर पानी भरने को मजबूर हैं, कभी 20 दिन, कभी 25 दिन, तो कभी पूरा महीना पानी की एक बूंद नसीब नहीं होती।और अफसोस! पीडब्ल्यूडी विभाग हो या स्थानीय जनप्रतिनिधि, सब खामोश हैं।


धीरज ने ये भी कहा कि क्या किसी को ये दर्द दिखाई नहीं 

धीरज ने ये भी कहा कि क्या किसी को ये दर्द दिखाई नहीं देता?क्या जनता की प्यास किसी को महसूस नहीं होती? विडंबना देखिए —मैथन जला पूर्ति योजना के तहत धनबाद शहर को पानी गोविंदपुर होकर जाता है,लेकिन गोविंदपुर को खुद पानी नहीं मिलता!इससे बड़ा मज़ाक गोविंदपुर के जनता के साथ और क्या हो सकता है?

युवा नेता धीरज शर्मा ने कहा पानी जीवन

युवा नेता धीरज शर्मा ने कहा पानी जीवन है, और जब यही जीवन महीनों तक न मिले,तो ये सिर्फ समस्या नहीं — जानबूझकर गोविंदपुर के लोगों के अस्तित्व पर हमला है। अब वक्त आ गया है कि हम सब दलगत भावना से ऊपर उठकर,एकजुट होकर गोविंदपुर के हक़ के लिए आंदोलन छेड़ें।

उन्होंने ये भी बताया कि अगर विभाग और जनप्रतिनिधि

उन्होंने ये भी बताया कि अगर विभाग और जनप्रतिनिधि अब भी नहीं जागे,तो हमें संबंधित विभाग पर अनिश्चितकालीन तालाबंदी एवं आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटना चाहिए।साथ ही जो जनप्रतिनिधि इस विषय पर गंभीर नहीं है उनके खिलाफ भी आंदोलन करने की आवश्यकता है।अब खामोशी नहीं, आंदोलन होगा!
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !