Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-16

Jamshedpur Mango Fraud : मानगो ऑनलाइन ठगी मामला मामले में पुलिस की जांच तेज़, मुख्य आरोपी की भूमिका संदिग्ध

Jamshedpur : मानगो के ऑनलाइन ठगी मामले में पुलिस ओल्ड पुरुलिया रोड निवासी आदित्य महतो की शिकायत पर दर्ज एफआईआर के बाद तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के नेटवर्क को खंगाल रही है। शुरुआती जांच में मुख्य आरोपी करन कुमार बास्के की भूमिका संदिग्ध पाई गई है, जबकि उसके एक सहयोगी की पहचान पुलिस जल्द करने का दावा कर रही है। सूत्रों के अनुसार, घटना 2 से 18 अक्तूबर 2024 के बीच की है। इस दौरान आरोपियों ने विभिन्न नंबरों व सोशल मीडिया माध्यमों का उपयोग कर पीड़ित को विश्वास में लिया और किस्त में रकम निकलवा ली। पुलिस ने कॉल डिटेल, लेनदेन के डिजिटल ट्रेल और व्हाट्सऐप चैट की तकनीकी जांच शुरू कर दी है।


जांच में यह भी सामने आया है कि पीड़ित से संपर्क किए गए कुछ मोबाइल नंबर झारखंड से बाहर के हैं, जिससे आशंका है कि ठगी का यह गिरोह किसी बाहरी राज्य से संचालित हो सकता है। फिलहाल मानगो थाना पुलिस साइबर सेल की मदद से पैटर्न एनालिसिस कर रही है, ताकि यह पता चल सके कि आरोपी पहले भी इसी तरह की ठगी में शामिल रहे हैं या नहीं। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी करन बास्के के परिचित व संपर्कों से पूछताछ की जा रही है। 


पुलिस का कहना है कि कई अहम सुराग मिले हैं और जल्द ही दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी संभव है। इधर, पुलिस ने आमलोगों को सतर्क करते हुए कहा कि अज्ञात लिंक, कॉल या किसी भी निवेश संबंधी लालच देने वाले प्रस्ताव से दूर रहें। संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत निकटतम थाने या साइबर हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराएं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !