Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-16

Social Media Crime: गजब का इश्क! सोशल मीडिया पर हुआ प्यार और वीडियो कॉल पर सुहागरात, फिर दोस्तों के साथ मिलकर किया ऐसा घिनौना काम की खानी पड़ी जेल की हवा

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर बढ़ते साइबर अपराधों की असलियत बाहर निकाल कर रख दी है। जहां 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को साइबर रोमांस के जाल में फंसाकर उसका शोषण करने वाले गिरोह का पुलिस ने आखिरकार पर्दाफाश कर ही दिया। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद अब उसका साथी भी पुलिस के हत्थे पकड़ा गया है।
Social Media Crime: गजब का इश्क! सोशल मीडिया पर हुआ प्यार और वीडियो कॉल पर सुहागरात, फिर दोस्तों के साथ मिलकर किया ऐसा घिनौना काम की खानी पड़ी जेल की हवा 

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर बढ़ते साइबर अपराधों की असलियत बाहर निकाल कर रख दी है। जहां 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को साइबर रोमांस के जाल में फंसाकर उसका शोषण करने वाले गिरोह का पुलिस ने आखिरकार पर्दाफाश कर ही दिया। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद अब उसका साथी भी पुलिस के हत्थे पकड़ा गया है।

कैसे शुरू हुआ यह घिनौना खेल?

बता दें कि नाबालिग लड़की ने वर्ष 2022 में दुलदुला थाना में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि पटना (बिहार) निवासी युवक कुंदन राज ने सोशल मीडिया पर पहले उससे दोस्ती कर उससे बात शुरू की। फिर कुछ महीने बात करने के दौरान लड़की को भावनात्मक रूप से इतना कमजोर कर दिया कि वह उसकी हर बात मानने लगी।

जब लड़की उससे बात करने से मना करती, तो वह अपनी कटी हुई कलाई की तस्वीर भेजकर उनकी सहानुभूति बटोरता। जिसके बाद लड़की को विश्वास होने लगा कि वह इसके बिना नहीं रह सकता है। लड़की पूरी तरह उसपे विश्वास करने लगी। 

फर्जी शादी और वीडियो कॉल पर सुहागरात का नाटक

लड़की का विश्वास जीतने के बाद आरोपी कुंदन ने फोन पर ही उससे “शादी” का ड्रामा रचा। फिर उसके बाद वीडियो कॉल पर  "सुहागरात” का अभिनय कराया और चुपके से उसकी अश्लील वीडियो कैमरे में कैद कर ली।

जिसके बाद वही वीडियो उसकी सबसे बड़ी बेड़ियां बन गईं।

वीडियो वायरल करने की धमकी, और बढ़ता डर

जब लड़की ने इन एक्टिविटीज से मना किया, तो आरोपी कुंदन ने उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसी डर के कारण नाबालिग लड़की उसकी हर मांग पूरा करने को मजबूर होती गई। लेकिन यह सब सिर्फ शुरुआत थी।

साजिश का सबसे घिनौना मोड़

कुंदन ने अपने साथी दिलीप चौहान (29) को लड़की से मिलने भेजा। दिलीप चौहान ने अपना नाम दीपक यादव बताकर लड़की के घर पहुंचा। बता दें कि अक्टूबर 2021 में दिलीप ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और कुंदन वीडियो कॉल पर यह सब लाइव देखता रहा। इस एक घटना ने लड़की को भीतर तक झकझोर कर रख दिया।

डर, शर्म और धमकियों के बीच भी जुटाई हिम्मत

जिसके बाद लकड़ी लंबे समय तक डर के कारण चुप रही। लेकिन जब आरोपी कुंदन ने उसकी वीडियो उसकी बड़ी बहन को भेज दी, तो लकड़ी ने साहस जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज की।

एक आरोपी पकड़ा गया

शिकायत के बाद पुलिस ने 2022 में मुख्य आरोपी कुंदन राज को पटना से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लेकिन दिलीप चौहान तीन साल तक भागता फिरा, कभी गोवा, कभी झारखंड, तो कभी छत्तीसगढ़। वह लगातार लोकेशन बदलकर कानून की पकड़ से बचता रहा। 

बता दें कि साइबर सेल, तकनीकी जांच और स्थानीय मुखबिरों की मदद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। कई महीनों की मेहनत के बाद पुलिस ने दिलीप चौहान को कुनकुरी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि क्या इस गैंग में और भी लोग शामिल थे।

यह पूरा मामला यह बताता है कि सोशल मीडिया पर बनाई गई एक गलत दोस्ती कैसे पूरी जिंदगी को तहस-नहस कर सकती है। पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक करें और साइबर अपराध के बारे में पूरी जानकारी दें। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !