Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-16

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के चाकुलिया में अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका

Jamshedpur: जमशेदपुर के चाकुलिया थाना क्षेत्र में उस समय हलचल मच गई जब हवाई पट्टी के पास ध्यान फाउंडेशन की गौशाला के नजदीक एक अज्ञात युवक का शव पाया गया। सुबह की रोज़मर्रा की तरह टहलने निकलीं फाउंडेशन की संचालिका डॉ. शालिनी मिश्रा ने जब रास्ते में शव को देखा, तो वह घबरा गईं और तुरंत पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में थाना प्रभारी संतोष कुमार टीम के साथ मौके पर पहुँचे और जांच शुरू कर दी।


कैसे हुई हत्या! सामने आए शुरुआती संकेत

अभी तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है, जो मामले को और भी रहस्यमय बना देता है। शुरुआती जांच में यह अंदेशा लगाया जा था है कि युवक की हत्या की गई है। पुलिस को जांच के दौरान युवक के सिर पर किसी भारी या धारदार चीज़ से चोट के निशान मिले हैं।

घटनास्थल पर मिले महत्वपूर्ण साक्ष्य

घटनास्थल पर जमीन में काफी मात्रा में खून मिला, और शव बैठी हुई हालत में था। ऐसा लग रहा था जिससे मानो वह आखिरी समय में बहुत डर या दर्द में रहा हो। घटना स्थल के  पास से मिनरल वाटर की बोतल, पत्ते के दोने में रखा चखना और शराब की खाली बोतल पड़ी मिलीं, जिससे ऐसा लगता है कि वहां पर रात में शराब पी जा रही थी। इसी दौरान किसी वजह से झगड़ा हुआ और बात इतनी बिगड़ गई कि युवक की जान चली गई।

पुलिस ने सुराग जुटाने के लिए डॉग स्क्वॉड भी बुलाया है और हर कोण से मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों का एक ही सवाल बार-बार उठ रहा है, यह युवक कौन था, और उसकी हत्या किसने और क्यों की?






WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !