Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-16

Saraikela Accident: सरायकेला में भीषण सड़क हादसा, मोटरसाइकिल सवार युवक बुरी तरह घायल

Saraikela: सरायकेला थाना अंतर्गत दुगनी स्थित जिओ पेट्रोल पंप के समीप एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चार पहिया वाहन ने मोटरसाइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया।

युवक की पहचान

घायल युवक की पहचान सीनी के भेलाईडीह निवासी राजू प्रधान के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कांड्रा से सरायकेला की ओर जा रहे मोटर सवाल व्यक्ति को चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति दूर जाकर गिरा। जिसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने युवक को सड़क किनारे बैठाकर उसकी स्वास्थ्य की जानकारी ली।

प्राथमिक उपचार

घटना के बाद चार पहिया वाहन मौके से फरार हो गया हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने 108 पर कॉल कर एंबुलेंस बुलाने की कोशिश की, लेकिन एंबुलेंस आने में विलंब होने के कारण युवक को प्राथमिक उपचार के लिए सरायकेला सदर अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल स्थानीय पुलिस द्वारा फरार चार पहिया वाहन सहित चालक की खोजबीन जारी हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !