Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-16

Saraikela News: सरायकेला में अफीम की अवैध खेती रोकने के लिए चौका पुलिस की बड़ी पहल, 120 किसान परिवारों को मिला लाभ

Saraikela: सरायकेला-खरसावाँ पुलिस द्वारा वर्तमान फसलीय वर्ष में जिलांतर्गत अफीम की अवैध खेती की संभावना को नगण्य करने हेतु प्री कल्टीवेशन ड्राइव का तीसरा चरण चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में  रविवार को चौका थाना प्रभारी बजरंग महतो के नेतृत्व में रामकृष्ण फाउंडेशन के सहयोग से चौका थाना के रंगामटिया और तानीसोया गांव में जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई।

इस दौरान उच्चतम गुणवत्ता वाले चना, सरसों, गेहूं और मटर के बीज का वितरण किया गया। दोनों गांवों में करीब 600 किलोग्राम बीज का वितरण किया गया, जिससे 100 से 120 किसान परिवारों को लाभ पहुंचा। इसका उद्देश्य किसानों को अफीम की खेती से वैकल्पिक फसलों की ओर प्रोत्साहित करना है।

सरायकेला खरसावाँ पुलिस आमजनों से अपील की हैं कि अफीम की खेती को पूर्ण रूप से बहिष्कार करें और पारंपरिक सब्जियों एवं अनाजों की खेती को बढ़ावा दें।

छापामारी दल में चौका थाना प्रभारी बजरंग महतो रामकृष्ण फाउंडेशन के प्रतिनिधि एवं चौका थाना के पुलिस बल मौजूद थें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !