Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-17

Mango Death: टीआरएफ कर्मी की संदिग्ध मौत, पत्नी ने दोस्तों पर लगाया शराब में जहर देकर हत्या करने का आरोप

Mango: मानगो, दाईगुट्टू, कावेरी रोड निवासी और टीआरएफ कंपनी में ठेका पर कार्यरत संजीत कुमार उपाध्याय (35 वर्ष) की रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। संजीत की पत्नी प्रियंका कुमारी ने उसके दोस्तों पर साजिश के तहत शराब में जहरीला पदार्थ पिलाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है और इस संबंध में मानगो थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत के अनुसार, शनिवार रात संजीत अपने दोस्त

शिकायत के अनुसार, शनिवार रात संजीत अपने दोस्त नरेंद्र सिंह की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गया था। रात 10 बजे के बाद जब प्रियंका ने संजीत को फोन किया, तो कुछ देर बाद उसके दोस्त मोहन सिंह ने फोन उठाकर बताया कि संजीत ने काफी शराब पी ली है और उन्हें संजीत के बड़े भाई रंजीत उपाध्याय को भेजने को कहा।

बर्थडे पार्टी तेज प्रताप सिंह उर्फ तेजू के घर चल रही

बर्थडे पार्टी तेज प्रताप सिंह उर्फ तेजू के घर चल रही थी। रंजीत उपाध्याय वहां पहुंचे तो संजीत बेहोश थे। वे उन्हें घर ले आए और सो गए। सुबह करीब 5:15 बजे जब घरवालों ने संजीत को देखा तो उनके हाथ-पैर ठंडे पड़ चुके थे। 

आनन-फानन में उन्हें टीएमएच ले जाया गया

आनन-फानन में उन्हें टीएमएच ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। संजीत की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। उनका एक छोटा बेटा है। प्रियंका कुमारी ने नरेंद्र सिंह, मोहन सिंह, बिजेन्द्र सिंह, राहुल तिवारी, रमेश, तेज प्रताप सिंह उर्फ तेजू, आकाश सहित अन्य युवकों के खिलाफ शिकायत करते हुए आशंका जताई है कि दोस्तों ने साजिश के तहत शराब या खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया, जिससे उनके पति की मौत हुई है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। प्रियंका ने पुलिस से जल्द से जल्द जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !