Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-18

Saraikela News: सरायकेला में हादसे का शिकार हुआ एक तेज रफ्तार पिकअप वैन, कोई हताहत नहीं

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी थाना क्षेत्र के तमोलिया के पास सोमवार की देर रात एक तेज रफ्तार पिकअप वैन अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया. हादसा होने के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कर दिया.

हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही कपाली ओपी पुलिस भी मौके पर पहुंची. वाहन को रास्ते से हटाने के लिए पुलिस ने जेसीबी की सहायता ली. 

कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। 

उन्होंने कहा कि पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वाहन कैसे अनियंत्रित हुआ. फिलहाल पिकअप वैन का चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है.

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्द ही पूरा मामला स्पष्ट होने की उम्मीद है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !