Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-18

Ranchi Police : रांची में एंटी-क्राइम अभियान की बड़ी सफलता, सुजीत सिन्हा गिरोह का अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

Ranchi : रांची में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान ने बड़ी सफलता हासिल की है। वरीय एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी और ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में देर रात तक चले इस सघन अभियान के दौरान कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा गिरोह से जुड़े एक अपराधी को हथियार सहित गिरफ्तार किया गया है।


यह कार्रवाई चुटिया थाना क्षेत्र में की गई, जहां सिटी डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम एंटी-क्राइम चेकिंग में जुटी हुई थी। अभियान के दौरान चुटिया थाना प्रभारी पूनम कुजूर, एसआई विवेक कुमार, जितेंद्र मिश्रा, निरंजन महतो और पीसीआर पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर के गुर्गे को पकड़ लिया।


गिरफ्तारी के समय उसके पास से हथियार भी बरामद किया गया है। पुलिस इसे रांची में सक्रिय अपराधियों के खिलाफ बड़ी उपलब्धि मान रही है। अधिकारियों का कहना है कि एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा, ताकि शहर में अपराधियों की गतिविधियों पर पूरी तरह लगाम लगाया जा सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !