प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार जैसे ही गेट के
गम्हरिया का रहने वाले श्रीनिवास नायक अपने बेटे को छोड़ने के लिए टाटानगर स्टेशन आए थे साथ में उनकी पत्नी भी थी वह अपने बेटे को दुरंतो में चढ़ने के लिए जमशेदपुर पहुंचे थे जैसे ही कर से उतर के स्टेशन गए, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार जैसे ही गेट के पास रुकी, उसमें से धुआं उठना शुरू हो गया। आसपास मौजूद लोग तुरंत सतर्क हो गए। हालांकि, इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, धुआं कुछ ही सेकंड में आग की लपटों में बदल गया और आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। कार से आग की लपटें निकलते देख स्टेशन के यात्री और स्थानीय लोग घबरा गए।
घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत
घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल आसपास के लोगों और यात्रियों की मदद से आग बुझाने का काम शुरू किया। लोगों ने साहस दिखाते हुए उपलब्ध साधनों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के घायल होने या किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि
प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि आग लगने का कारण कार में आई कोई तकनीकी खराबी हो सकती है। घटना की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग को भी तत्काल सूचना दी गई, हालांकि स्थानीय लोगों और पुलिस के प्रयासों से आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया। पुलिस ने तुरंत भीड़ को हटाकर इलाके को खाली कराया, जिससे स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई। पुलिस फिलहाल कार में आग लगने के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच में जुट गई है।