Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-25

Jharkhand Academic Council: जैक बोर्ड में 35% से कम परिणाम आने पर, अब मास्टरों की खैर नहीं

Jharkhand: झारखंड एकेडमिक काउंसिल JAC की मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के खराब प्रदर्शन से अब स्कूल के शिक्षकों और प्राचार्यों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। राज्य के शिक्षा विभाग ने नतीजों में सुधार के लिए एक सख्त नीति लागू करने का फैसला किया है। इसके तहत, यदि किसी सरकारी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 35% से कम रहता है, तो वहां के प्राचार्य समेत सभी संबंधित शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गिरते स्तर पर लगाम लगाने की कवायद

राज्य में स्कूली शिक्षा के लगातार गिरते स्तर और पिछले कुछ वर्षों के कमजोर नतीजों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। विभाग का मानना है कि खराब नतीजों के लिए केवल छात्रों को दोष देना उचित नहीं है, बल्कि शिक्षण स्टाफ की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए। इस नई पहल का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को छात्रों की पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने, सिलेबस समय पर पूरा करने और अतिरिक्त कक्षाओं का आयोजन सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करना है।

 शिक्षकों पर क्या होगी कार्रवाई

शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार, 35% से कम परिणाम देने वाले स्कूलों के मास्टरों पर निम्नलिखित कार्रवाई की जा सकती है, खराब प्रदर्शन के लिए शिक्षकों के वेतन में कटौती की जा सकती है। सेवा रिकॉर्ड में खराब प्रदर्शन का उल्लेख किया जाएगा, जिससे भविष्य में प्रमोशन प्रभावित होगा।स्थानांतरण/निलंबन लगातार खराब नतीजे देने वाले स्कूलों के प्राचार्यों और शिक्षकों का तबादला किया जाएगा, जबकि अत्यधिक लापरवाही के मामलों में उन्हें निलंबित भी किया जा सकता है।

शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने जिले में हालिया बोर्ड परिणामों की गहन समीक्षा करें और उन स्कूलों की सूची तैयार करें, जिनका परिणाम निर्धारित 35% के न्यूनतम मानक से नीचे रहा है। यह नीति आगामी शैक्षणिक सत्र की बोर्ड परीक्षाओं से सख्ती से लागू होगी, जिससे शिक्षकों पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का दबाव बढ़ेगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !