Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-25

Jharkhand News: झारखंड में पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, 9 DSP को मिला IPS रैंक

Jharkhand News: झारखंड पुलिस सेवा के 9 DSP को IPS में प्रोन्नति मिली है. गृह कारा और आपदा प्रबंधन विभाग जल्द ही प्रोन्नति से संबंधित औपचारिक आदेश जारी करेगा. जिन अधिकारियों को प्रोन्नति मिली है, उनमें श्रीराम समद, रोशन गड़िया, अविनाश कुमार, राजेश कुमार, मजरूल होदा और दीपक कुमार एक शामिल हैं. वहीं जेपीएससी के दो बैचों से राधाकृष्ण किशोर, मुकेश महतो और शुवेंदु को कंडिशनल प्रोन्नति दी गई है.

वर्तमान में 2012 से 2021 बैच तक एसपी रैंक में 71 आईपीएस अधिकारी हैं, जिनमें से 10 केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं. झारखंड पुलिस सेवा के 9 डीएसपी के आईपीएस रैंक में पहुंचने के बाद एसपी रैंक के अधिकारियों की संख्या बढ़कर 80 हो जाएगी. जनवरी 2026 में 2012 बैच के 4 अधिकारी डीआईजी रैंक में प्रोन्नत होंगे, जिसके बाद राज्य में एसपी रैंक के अधिकारियों की संख्या 76 रह जाएगी.

पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल भी तय माना जा रहा है. विभिन्न स्तरों पर कुल 16 आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति दी जाएगी. इसमें एडीजी, आईजी, डीआईजी और एसपी से सेलेक्शन ग्रेड तक के पद शामिल हैं. विभागीय ढांचे में यह बदलाव आने वाले महीनों में पुलिस व्यवस्था पर सीधा असर डालेगा.

प्रोन्नति से झारखंड पुलिस कैडर में रिक्तियों की पूर्ति तेज होगी और नेतृत्व स्तर पर मजबूती आएगी. बढ़ती संख्या से जिलों और विशेष इकाइयों में तैनाती का दबाव कम होगा और 2026 के बाद भी कैडर संतुलन अपेक्षाकृत स्थिर रहेगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !