Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-01

Seraikela News: पठानमारा के उत्क्रमित उच्च विद्यालय में अपराध नियंत्रण, रोकथाम और सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन

Seraikela News: सरायकेला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देशानुसार सोमवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय पठानमारा में एक महत्वपूर्ण महिला अपराध नियंत्रण, रोकथाम और सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का नेतृत्व महिला थाना प्रभारी SI कुमारी तिलोत्मा ने किया.
इस दौरान छात्राओं, महिलाओं और अन्य उपस्थित लोगों को निम्नलिखित विषयों पर विस्तृत जानकारी और जागरूकता प्रदान की गई. महिला अपराध और सुरक्षा उपाय, पॉक्सो एक्ट,अफीम/गांजा की खेती रोकथाम, नशा मुक्ति, डायल-112, साइबर फ्रॉड टोल फ्री नंबर-1930, बाल विवाह रोकथाम एवं महिलाओं के कानूनी अधिकार और प्रावधान के बारे में जानकारी दी गई.

इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और युवाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, अपराध रोकथाम में सहयोग बढ़ाना और समाज में सुरक्षित व समृद्ध माहौल बनाना है. पुलिस टीम ने सभी से सक्रिय भागीदारी की अपील की.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !