Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-01

Palamu News: 40 हजार में मौत की सौदेबाज़ी, पारा शिक्षक ने रची हत्या की योजना, पढ़िए पूरा मामला

Palamu: पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पारा शिक्षक ने अपने ही स्कूल की रसोइया से जबरन अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाया। विरोध होने पर शिक्षक ने रसोइया के पति की हत्या की साजिश रच डाली। लेकिन पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से यह साजिश पूरी होने से पहले ही नाकाम हो गई और पुलिस ने छापेमारी कर चार आरोपियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया |


दरअसल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सीलदान में कुछ अपराधी के द्वारा एक व्यक्ति की हत्या की योजना तैयार की गई है, और घर की रेकी भी की जा चुकी है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने SDPO छतरपुर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया।

टीम ने बिना वक्त गंवाए ग्राम सीलदान में छापेमारी की और चार व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। और इन अपराधियों के पास से अवैध देशी कट्टा, जिंदा कारतूस और धारदार चाकू बरामद किया | जिसे पुलिस के अनुसार ये हथियार हत्या को अंजाम देने के लिए जुटाए गए थे।

पूछताछ में जो कहानी सामने आई, वह और भी चौंकाने वाली है। गिरफ्तार पारा शिक्षक पिछले कुछ समय से अपने ही स्कूल की रसोइया पर अवैध शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था। महिला ने इसका कई बार विरोध किया और अंततः पूरा मामला अपने पति को बताया। इस बात को लेकर महिला के पति राजवंश परहिया और आरोपी पारा शिक्षक के बीच विवाद भी हुआ। इसी रंजिश को लेकर पारा शिक्षक ने महिला के पति को रास्ते से हटाने की ठानी और उसकी हत्या की योजना बना डाली।

साजिशकर्ता पारा शिक्षक ने तीन अन्य व्यक्तियों—राजू साव, सहदेव विश्वकर्मा और एक अन्य व्यक्ति—को अपने साथ मिला लिया। पुलिस के अनुसार उसने इन तीनों को हत्या के लिए लगभग 40,000 रुपये देने का वादा किया था। इस बीच चारों ने न केवल पीड़ित के घर की रेकी कर ली थी, बल्कि हत्या की पूरी रणनीति भी बना चुकी थी। पुलिस ने खुलासा किया कि आरोपियों की साजिश थी कि सबसे पहले राजवंश परहिया को देशी कट्टा से गोली मारेंगे और यदि किसी कारण गोली न चली, तो
राजू साव और सहदेव विश्वकर्मा चाकू से उसकी हत्या करेंगे |

पुलिस ने बताया कि चारों आरोपी वारदात को अंजाम देने के लिए तैयार बैठे थे, लेकिन इससे पहले ही विशेष टीम ने दबिश डालकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। समय रहते की गई कार्रवाई से एक बड़ी घटना टल गई।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !