Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-02

National Testing Agency: नीट-यूजी तीन मई को, सीयूईटी-यूजी मई के दूसरे सप्ताह से शुरू होने की संभावना

Delhi: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 2026 की प्रवेश परीक्षाओं का संभावित कैलेंडर तैयार कर लिया है। नीट-यूजी 3 मई 2026 को आयोजित हो सकती है, जबकि सीयूईटी-यूजी परीक्षाएं मई के दूसरे सप्ताह से शुरू होने की संभावना है।


अभ्यर्थियों को लगभग एक माह का समय दिया जाएगा

नीट यूजी का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फरवरी के पहले सप्ताह से शुरू होने की उम्मीद है, जिसमें अभ्यर्थियों को लगभग एक माह का समय दिया जाएगा। वहीं, सीयूईटी-यूजी का रजिस्ट्रेशन मार्च के पहले सप्ताह से शुरू हो सकता है। सीयूईटी-यूजी परीक्षा सीबीटी मोड में मई के अंत तक पूरी कराई जाएगी।

वर्ष भी नीट व सीयूईटी में परीक्षा पैटर्न में कोई बदलाव नहीं 

सीयूईटी-पीजी की परीक्षा अप्रैल में प्रस्तावित है और इस वर्ष भी नीट व सीयूईटी में परीक्षा पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। छात्रों को आवेदन के दौरान अपने पसंदीदा परीक्षा शहर चुनने का विकल्प पहले की तरह मिलेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !