Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-02

Jharkhand News: झारखंड पुलिस की SCRB वेबसाइट मई से अपडेट नहीं

Jharkhand News: झारखंड पुलिस की स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (SCR) की आधिकारिक वेबसाइट मई 2025 के बाद से अपडेट नहीं हुई है. वेबसाइट पर मौजूद अपराध से जुड़े आंकड़े मई माह पर आकर रुक गए हैं. इसके बाद की अवधि का कोई नया रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है.

इसके उलट सीआईडी नियमित रूप से हत्या, लूट, दुष्कर्म और अन्य गंभीर घटनाओं का डेटा अपडेट कर रही है. दोनों एजेंसियों के बीच इस असमानता ने राज्य के आधिकारिक अपराध आंकड़ों की उपलब्धता पर सवाल खड़ा कर दिया है.



एससीआरबी की वेबसाइट राज्य में अपराध, दुर्घटनाओं और पुलिसिंग गतिविधियों का विस्तृत मासिक डेटा जारी करती है. लेकिन पिछले छह महीने से अधिक समय से जून 2025 से अब तक की महत्वपूर्ण घटनाएं वेबसाइट पर दर्ज नहीं की गई हैं. इससे हत्या, बलात्कार, लूट और साइबर अपराध के आधिकारिक आंकड़ों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है.

अपराध डेटा का समय पर अपडेट न होना राज्य की पुलिसिंग व्यवस्था में समन्वय की कमी और तकनीकी निगरानी तंत्र की कमजोरियों को दर्शाता है. अपराध के बढ़ते मामलों के बीच आधिकारिक सूचनाओं का गायब रहना पारदर्शिता और जवाबदेही पर सवाल खड़ा करता है. यह स्थिति न केवल नीति निर्माण को प्रभावित करती है बल्कि शोध, मीडिया और आम नागरिकों को भी अधूरे आंकड़ों पर निर्भर होने के लिए मजबूर करती है. राज्य के लिए यह जरूरी हो गया है कि एससीआरबी में डेटा अपडेट की प्रक्रियाओं को दुरुस्त किया जाए और सूचना प्रणाली को समयबद्ध बनाया जाए.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !