Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-02

Giridih News: बच्चा चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने युवक को बिजली पोल में बांधकर पीटा

Giridih: गिरिडीह जिला के जमुआ प्रखण्ड अंतर्गत काजीमगहा गाँव में सोमवार को एक युवक को बच्चा चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने बिजली पोल में बांधकर जमकर पिटाई कर दी। युवक की पहचान बिहार के मुंगेर निवासी संजीव कुमार के रूप में हुई है । युवक की पिटाई के बाद ग्रामीणों ने जमुआ पुलिस को सौंप दिया । बताया गया कि आरोपी युवक एक बच्चे को बहला फुसलाकर अपने साथ कहीं ले जा रहा था।

ग्रामीणों को शक हुआ और पूछताछ करने लगे

इसी दौरान ग्रामीणों को शक हुआ और पूछताछ करने लगे। पूछताछ के दौरान आरोपी युवक भागने लगा तो ग्रामीणों ने पकड़ लिया और बिजली के पोल में बांध दिया और जमकर पिटाई कर दी । वहीं मामले की सूचना ग्रामीणों ने जमुआ थाना को दी । सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गई । हालांकि पुलिस अब पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर अग्रेतर कार्रवाई में जुटी हुई है ।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !