Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-02

Jamshedpur Mango: मानगो ईदगाह मैदान में 5 दिसंबर को मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, जानिए पूरा विवरण

Mango: मानगो के ईदगाह मैदान में 5 दिसंबर को मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर कुमकुम बस्ती स्थित राजकीय यूनानी औषधालय आधारित आयुष्मान आरोग्य मंदिर के आयुष अस्पताल की ओर से लगाया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर तक चलेगा। इस संबंध में जानकारी आयुष अस्पताल, कुमकुम बस्ती की चिकित्सक डॉ. शायदा ने दी।

डॉ. शायदा ने बताया कि शिविर का उद्देश्य उन लोगों तक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है, जो आर्थिक तंगी या संसाधनों के अभाव में नियमित इलाज नहीं करा पाते। उन्होंने कहा कि शिविर में यूनानी, आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक पद्धति के विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद रहेंगे।

चिकित्सीय परामर्श दिया जाएगा

 ये चिकित्सक मरीजों की जांच कर उनकी स्वास्थ्य समस्याओं के अनुसार उचित उपचार और सलाह प्रदान करेंगे। शिविर में रक्तचाप, ब्लड शुगर, सामान्य रोगों की जांच, सर्दी-खांसी, जोड़ों के दर्द, त्वचा रोग, पेट संबंधी समस्याओं सहित अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। मरीजों को न केवल चिकित्सीय परामर्श दिया जाएगा, बल्कि मुफ्त दवाइयाँ भी प्रदान की जाएंगी।

अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने की अपील

आयुष अस्पताल की टीम ने स्थानीय निवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। टीम ने बताया कि यदि भीड़ अधिक हुई, तो अतिरिक्त चिकित्सा कर्मियों की व्यवस्था भी की जाएगी ताकि किसी भी मरीज को असुविधा न हो।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !