Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-03

Jharkhand News: हाईकोर्ट ने CM हेमंत सोरेन को दी बड़ी राहत, ED समन मामले में सशरीर हाजिरी से छूट

Jharkhand News: ईडी समन की कथित अवहेलना से जुड़े मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ी राहत मिली है. झारखंड हाईकोर्ट ने बुधवार को ट्रायल कोर्ट में सशरीर हाजिरी से छूट देने का आदेश जारी कर दिया. जस्टिस अनिल चौधरी की अदालत में इस याचिका पर सुनवाई हुई और कोर्ट ने मेरिट के आधार पर मामले का निपटारा कर दिया.


इस आदेश के बाद मुख्यमंत्री को अब ट्रायल कोर्ट में हर तारीख पर उपस्थित रहने की बाध्यता नहीं रहेगी. सुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री की ओर से वरीय अधिवक्ता अरूणव चौधरी और अधिवक्ता दीपांकर राय ने पक्ष रखा.

हाईकोर्ट का यह आदेश मुख्यमंत्री के लिए बड़ी कानूनी राहत साबित हुआ है. राजनीतिक रूप से भी इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि लंबे समय से ईडी की कार्रवाई को लेकर विवाद जारी है. कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद अब मामला नियमित प्रक्रिया में आगे बढ़ेगा और सीएम पर सशरीर पेशी का दबाव नहीं रहेगा.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !