Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-05

Chaibasa Crime News: चाईबासा में होटल पार्किंग से तीन गाड़ियों की चोरी का हुआ खुलासा, नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार

Chaibasa: पश्चिम सिंहभूम के चाईबासा स्थित मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र में एक होटल के पार्किंग से चोरी हुई तीन गाड़ियों के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से दो बाइक और एक स्कूटी बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान खप्पसाई गांव के रहने वाले बागुन लुगून उम्र 19 और अभिमन्यु तियू उम्र 24 के रूप में हुई है।

तीनों वाहनें भी बरामद

आरोपियों की निशानदेही पर हवाई अड्डा रोड के पास झाड़ियों में छिपाई गई तीनों वाहनें भी बरामद कर ली गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए चाईबासा एसपी ने एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया था।

चोरी का घटना का हुआ खुलासा 

सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने तीनों आरोपियों की पहचान की और उन्हें जिला स्कूल मैदान से धर दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की घटनाओं को स्वीकार करते हुए वाहनों के ठिकाने का खुलासा किया। इस प्रकार पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दिया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !