Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-05

Seraikela News: साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं

Seraikela News: शुक्रवार को सरायकेला समाहरणालय में उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन हुआ. जिले के विभिन्न प्रखंडों और अंचलों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं. उपायुक्त ने प्रत्येक मामले की विस्तृत जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए.

जनता दरबार में बुरुडीह बाईपास सड़क निर्माण में मुआवजा भुगतान की अनियमितता, झारखंड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना (JMMSY) का लाभ न मिलना, और अबुआ आवास योजना में चयन के बावजूद लाभ न मिलने जैसी समस्याएं प्रमुख रूप से शामिल रहीं. इसके अलावा दिव्यांगों के लिए इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल की मांग, चापाकल निर्माण, ग्राम/पंचायत गोपीडीह में मोबाइल टॉवर स्थापना, शासन गांव में जर्जर सड़क का पुनर्निर्माण, मिलन चौक पर स्पीड ब्रेकर निर्माण, और नरायणडीह स्कूल के कक्षा-कक्षों का मरम्मत/नवनिर्माण से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए. राशन कार्ड और विधवा पेंशन की स्वीकृति के संबंध में भी अभ्यावेदन प्रस्तुत किए गए.

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवेदनों का समयबद्ध, पारदर्शी और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा, "जनसुविधा और जनकल्याण की योजनाओं में लंबित मामलों को प्राथमिकता दें और पात्र लाभुकों को समय पर लाभ दें.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !