Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-05

Ranchi Airport Passengers Expressed Anger Against IndiGo: रांची एयरपोर्ट पर इंडिगो के खिलाफ यात्रियों का फूटा गुस्सा, लगातार फ्लाइट रद्द होने से हांगकांग के दंपति समेत कई फंसे

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर देश की सबसे बड़ी एयरलाइन में से एक इंडिगो (IndiGo) की फ्लाइट्स के लगातार कैंसिल और डिले होने के कारण यात्रियों में भारी आक्रोश देखने को मिला। फ्लाइट रद्द होने की वजह से कई यात्री मुश्किल में पड़ गए हैं, जिनमें हांगकांग से आए एक दंपति भी शामिल हैं।

हांगकांग में कॉर्पोरेट एम्प्लॉई प्रीति चौधरी और उनके पति सुभाष चौधरी अपने दो बच्चों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने रांची आए थे। उन्हें 4 दिसंबर को रांची वाया दिल्ली से हांगकांग जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट लेनी थी, जो पहली बार कैंसिल हो गई। आज, दूसरी बार जब वे एयरपोर्ट पहुंचे, तो उन्हें फिर से इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने की खबर मिली। अब उन्हें 8 दिसंबर तक इंतजार करने का आश्वासन मिला है।

सुभाष चौधरी और प्रीति चौधरी ने अपनी निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी छुट्टियां खत्म हो गई हैं और समय पर ऑफिस जॉइन न करने पर उनकी कंपनी सैलरी में कटौती कर सकती है। वे अपनी फ्लाइट टिकटों पर अब तक ₹2,00,000 खर्च कर चुके हैं।

अन्य यात्रियों ने भी इंडिगो फ्लाइट प्रबंधन पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उनका कहना है कि इंडिगो की फ्लाइट्स लगातार रद्द होने के कारण, दूसरे एयरलाइंस के टिकटों के दाम में 2 से 3 गुना तक की बढ़ोतरी हो गई है, जिससे हवाई यात्रियों के लिए एक नई मुसीबत खड़ी हो गई है। यात्रियों ने प्रबंधन से तत्काल इस समस्या का समाधान करने और यात्रियों को हो रही असुविधा के लिए मुआवजा देने की मांग की है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !