Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-06

CM Hemant Soren Bail ED Summons Case: ईडी समन मामले में सीएम हेमंत सोरेन को मिली जमानत, अगली सुनवाई 12 दिसंबर को

Jharkhand: शनिवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी के समन की अवहेलना से जुड़े मामले में रांची सिविल कोर्ट के MP-MLA विशेष अदालत में पेश हुए। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान उन्हें दो बेल बॉन्ड पर जमानत दे दी जिसकी राशि 7-7 हजार रुपये तय की गई।

अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि आगे की सुनवाइयों में मुख्यमंत्री को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने की जरूरत नहीं होगी। वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही अदालत की प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।

सीएम की उपस्थिति जरूरी

यह पेशी झारखंड हाई कोर्ट के उस आदेश के बाद हुई जिसमें ईडी समन की अवहेलना के मामले में हेमंत सोरेन को विशेष अदालत में व्यक्तिगत रूप से हाजिर होने को कहा गया था। हाई कोर्ट की जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की पीठ ने पिछली सुनवाई में स्पष्ट कर दिया था कि सीएम की उपस्थिति जरूरी है।

नजरें अगली कार्यवाही पर टिकी हुई

आज की पेशी के बाद मामले की अगली सुनवाई 12 दिसंबर को तय की गई है। इस बीच पूरे राज्य में इस मामले को लेकर राजनीतिक हलचल बढ़ गई है और सभी की नजरें अगली कार्यवाही पर टिकी हुई हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !