Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-06

Dobo-Kanderbera Road Construction: निर्माणधीन डोबो-कांदरबेड़ा रोड पे डायवर्सन और सुरक्षा उपकरणों का ना होना दे रहा है सड़क पर बड़े हादसों को दावात, कार्यरत कंस्ट्रक्शन कंपनी पे उठे बड़े सवाल

Jamshedpur: जमशेदपुर शहर में विकास की रफ्तार लगातार बढ़ रही है. अब शहरवासियों के लिए एक और बड़ी सुविधा की दिशा में कदम उठाया गया है. डोबो से कांदरबेड़ा तक फोरलेन सड़क का निर्माण किया जा रहा है जो एनएच-33 से जुड़ने वाली एक अहम कड़ी बनेगी. लगभग 7.9 किलोमीटर लंबी इस सड़क का काम ज़ोर-शोर से चल रहा है. डोबो-कंदरबेरा सड़क का चौड़ीकरण शुरू हो गया है। यह सात किलोमीटर से अधिक लंबी सड़क चार लेन की बनेगी। यह काम अगले 16 महीनों में पूरा हो जाएगा। यह प्रोजेक्ट राज्य के सड़क निर्माण विभाग (RCD) द्वारा लागू किया गया है. 

लेकिन सड़क निर्माण के दौरान एक भी सुरक्षा उपकरण मौजूद नहीं है, सड़क को दोनों ओर से काटा गया जिसमें एक ओर तीन फीट गढ़ा है और जिससे रास्ता काफी संकरा हो गया है और आइए दिन वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो जाते है, सड़क निर्माण में कहीं भी सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल नहीं किया गया है, और पुरे रस्ते में कहीं भी स्ट्रीट लाइट नहीं लगा हुआ है और जहाँ रोड कटा हुआ है, उस जगह को चिन्हित करने के लिए रेडियम बीम लाइट नहीं लगाया गया है, जिससे रात में वाहन चालकों को रोड का अंदाज़ा नहीं लग पाता है और वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाती है. ऐसे में सड़क निर्माण कार्य कर रहे कंस्ट्रक्शन कंपनी पे गंभीर सवाल उठते है कि बगैर सुरक्षा उपकरण और रोड डायवर्सन चिन्हित किये बिना कैसे कार्य हो रहा है. क्या विभाग के सम्बंधित पदाधिकारी सड़क निर्माण का दौरा नहीं करते है ?




इस प्रोजेक्ट पर झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग की ओर से करीब
101.06 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, ताकि आने-जाने वाले यात्रियों को भविष्य में और बेहतर सुविधा मिल सके.


डोबो पुल से कांदरबेड़ा तक 7.91 किमी फोरलेन सड़क तैयार होने के बाद इस मार्ग पर सफर करना न केवल आसान बल्कि सुरक्षित भी हो जाएगा. यह सड़क जमशेदपुर के औद्योगिक इलाकों को नई दिशा देगी और शहर के लोगों को ट्रैफिक जाम की परेशानी से बड़ी राहत मिलेगी.

सड़क पूरी होने के बाद, जमशेदपुर और रांची की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को सफर में काफी आसानी होगी। अभी इस सड़क पर गड्ढों और टूटे-फूटे हिस्सों के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है। साथ ही, सड़क संकरी होने की वजह से अक्सर जाम लग जाता है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !