Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-07

Ranchi Crime News: रांची में बुजुर्ग महिला के घर में घुसकर गला रेतकर हत्या, जेवरात व नगदी की भी हुई चोरी

Ranchi: हटिया क्षेत्र के सिंहमोड़ स्थित विजेता इनक्लेव अपार्टमेंट में एक बुजुर्ग महिला की नृशंस हत्या का मामला सामने आया है। जहां  शुक्रवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने महिला के घर में घुसकर गला रेत कर हत्या कर दी और घर में रखे लाखों रुपये के जेवरात और नकदी ले गए।


मृतका की पहचान

मृतका की पहचान 60 वर्षीय विश्वासी हन्ना तिरू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वह कई वर्षों से अकेली रह रही थीं और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण वॉकर की मदद से ही चल सकती थी।

वारदात की जानकारी मिलने के बाद जगन्नाथपुर थाना पुलिस और एफएसएल टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। मौके से पुलिस ने खून से सना ब्लेड, उंगलियों के निशान और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किया। शव को पहले पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया और उसके बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।

भतीजे ने बताई पूरी वारदात

मृतका के भतीजे अनिल कुमार तिरू ने बताया कि शुक्रवार शाम वह चाची को खाना देने फ्लैट पहुंचे। जब उन्हें दरवाजा खुला मिला तो उन्होंने अंदर जाकर देखा कि चाची फर्श पर खून से लथपथ पड़ी हैं। उनके गले पर तेज धार वाली चीज से हमला किया गया था। अलमारी टूटी हुई थी और जेवरात व नकदी गायब थे। अनिल ने साफ तौर पर कहा कि यह वारदात लूट की नीयत से की गई प्रतीत होती है।

अनिल ने बताया कि उनके चाचा स्टीफन तिरू मेकॉन से 2022 में रिटायर हुए थे और 2024 में उनका निधन हो गया था। इसके बाद चाची अकेले रह रही थीं। रोजाना परिवार के लोग उन्हें खाना और जरूरी चीजें पहुंचाते थे।

जगन्नाथपुर के थानेदार दिग्विजय सिंह ने कहा कि मृतका के पास एक कार थी, जिसे जरूरत पड़ने पर उनका निजी चालक इस्तेमाल करता था। लेकिन लगभग एक महीने पहले यह चालक कार लेकर चला गया और उसका मोबाइल बंद है। पुलिस अब चालक के घर जाकर पूछताछ करेगी। इसके अलावा मेकॉन कॉलोनी में रहने वाली सलोमी होरा और मृतका के अन्य परिवारजन भी जांच में शामिल हैं।

पुलिस की जांच जांच कई पहलुओं से

थानेदार ने यह भी बताया कि पुलिस मामले की जांच कई पहलुओं से कर रही है, और जल्द ही वारदात के सभी पहलुओं का खुलासा किया जाएगा। इस मामले ने इलाके में सनसनी फैलाकर रख दी है। स्थानीय लोग चिंतित हैं और पुलिस से जल्द न्याय की उम्मीद कर रहे हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !