Gamharia News: गम्हरिया स्थित सामुदायिक भवन में स्वदेशी जागरण मंच का चौथा जिला सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें पूरे जिले के 9 प्रखंड से 200 प्रतिनिधि शामिल हुए. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय सह पर्यावरण प्रमुख बन्दे शंकर सिंह, सम्मानित अतिथि के रूप में प्रान्त प्रचार प्रमुख अमित मिश्रा और प्रान्त विचार विभाग प्रमुख जटाशंकर पाण्डेय उपस्थित रहे.
उद्घाटन सत्र का संचालन जिला की पर्यावरण प्रमुख रश्मी साहू ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रमोद अग्रवाल ने दिया. स्वागत भाषण अजित सिंह, जिला संयोजक ने किया.
अमित मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि देश की राजनैतिक स्वतंत्रता में स्वदेशी की अहम भूमिका रही है. 1905 में महात्मा गांधी द्वारा शुरू किए गए स्वदेशी आंदोलन का देश के हर वर्ग पर प्रभाव पड़ा. उन्होंने शहीद बाबू गेनू का उदाहरण देते हुए स्वदेशी दिवस के महत्व को रेखांकित किया.
बन्दे शंकर सिंह ने कहा कि स्वदेशी ही एकमात्र आधार है जिससे भारत को वैभवशाली और समृद्धशाली बनाया जा सकता है. उन्होंने विवेकपूर्ण विकास मॉडल तैयार करने, शिक्षा में अनुसंधान को बढ़ावा देने, और भारतीय कंपनियों को रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर ध्यान केंद्रित करने पर जोर दिया. उन्होंने बताया कि दुनिया की 5वीं अर्थव्यवस्था होने के बावजूद प्रति व्यक्ति आय में हम 142वें स्थान पर हैं, और हमें इसे बदलने के लिए स्वदेशी उत्पादों को अपनाना होगा.
कार्यक्रम में स्वावलंबी भारत अभियान, पंच प्रण (सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी, नागरिक कर्त्तव्य बोध) पर भी चर्चा हुई. मिथिलेश कुमार ने मार्गदर्शन दिया. राज कुमार शाह ने नए दायित्वों की घोषणा की, जिसमें आनंद सहदेव को जिला युवा प्रमुख बनाया गया.
कार्यक्रम में CBMD संयोजक जे के एम राजू, मंजू ठाकुर, राजपती देवी, पूजा सिंह, विश्व हिन्दू परिषद के जे एन दास, शिटू गोराई समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए. आयोजन में अमित सिंहदेव, अल्पना कुमारी, सुनीता मिश्रा और कई अन्य का सहयोगी उपस्थित हुए.