Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-08

Jharkhand News: निलंबित IAS विनय चौबे की पत्नी से ACB ने 1.5 करोड़ के लेनदेन को लेकर पूछा सवाल

Jharkhand News: आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित IAS विनय चौबे से जुड़ी जांच एक बार फिर तेज हो गई है. रविवार को एसीबी की टीम ने चौबे के कांके रोड स्थित घर पहुंचकर उनकी पत्नी स्वप्ना संचिता से पूछताछ की. पूछताछ में एसीबी के डीआईजी, एसपी सहित कई अधिकारी मौजूद थे. अधिकारियों ने स्वप्ना संचिता से उनके बैंक खाते में शराब और जमीन घोटाले के आरोपी नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के मालिक विनय सिंह के बैंक खाते से वर्ष 2020 से 2023 के बीच आए करीब डेढ़ करोड़ रुपये के लेनदेन को लेकर कई सवाल पूछे.

ज्यादातर सवालों के जवाब स्पष्ट रूप से नहीं दे पाई स्वप्ना संचिता
सूत्र बताते हैं कि स्वप्ना संचिता ने ज्यादातर सवालों के जवाब स्पष्ट रूप से नहीं दिए. इससे पहले तीन दिसंबर को भी एसीबी की टीम उनके घर पहुंची थी और उनसे पूछताछ की थी. एसीबी ने 24 नवंबर को विनय चौबे के खिलाफ एक और प्राथमिकी दर्ज की थी, जिसमें उनके रिश्तेदारों और करीबी विनय सिंह समेत सात लोगों को अभियुक्त बनाया गया है. इन सभी पर भ्रष्टाचार कर अवैध रूप से भारी संपत्ति अर्जित करने का आरोप है. एफआइआर में विनय चौबे, उनकी पत्नी स्वप्ना संचिता, विनय सिंह, उनकी पत्नी संचिता सिंह, चौबे के साले शिपिज त्रिवेदी, उनकी पत्नी प्रियांका त्रिवेदी और चौबे के ससुर एसएन त्रिवेदी के नाम शामिल हैं. आरोप है कि करोड़ों रुपये की अनियमितताएं और फर्जी लेनदेन परिवार और कर्मचारियों के जरिए किए गए.

विनय सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह की तलाश में भी एसीबी की कार्रवाई जारी
इधर शराब और जमीन घोटाले में आरोपी विनय सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह की तलाश में भी एसीबी की कार्रवाई जारी है. रविवार को टीम ने बिहार के लखीसराय जिले के नयासराय इलाके में उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की. स्निग्धा सिंह को एसीबी ने कई बार नोटिस भेजा है, लेकिन वे अब तक पेश नहीं हुई हैं. एसीबी इस पूरे प्रकरण में स्निग्धा को एक महत्वपूर्ण कड़ी मान रही है. दूसरी ओर हजारीबाग जेल में बंद विनय सिंह से भी रविवार को पूछताछ की गई. विनय सिंह नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के संचालक हैं और वर्तमान में शराब तथा जमीन घोटाले के मामलों में न्यायिक हिरासत में हैं.

कई लोगों को किया जा चूका है गिरफ्तार
वन भूमि घोटाले का मामला विनय चौबे के हजारीबाग उपायुक्त रहने के दौरान का है. आरोप है कि उसी वक्त स्निग्धा सिंह के नाम पर जमीन की जमाबंदी की गई थी. इस मामले में एसीबी पहले ही विनय सिंह, विनय चौबे, विजय प्रताप और तत्कालीन अंचल अधिकारी शैलेश कुमार समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. अब स्निग्धा सिंह की गिरफ्तारी या पूछताछ जांच को आगे बढ़ाने में अहम मानी जा रही है.

ACB की जांच कई दिशाओं में एक साथ आगे बढ़ रही
इस पूरे मामले में एसीबी की जांच कई दिशाओं में एक साथ आगे बढ़ रही है. स्वप्ना संचिता के बैंक खाते में संदिग्ध ट्रांजेक्शन, रिश्तेदारों की भूमिका, अवैध संपत्ति का नेटवर्क और जमीन से जुड़े पुराने फैसले जांच का दायरा बढ़ा रहे हैं. स्निग्धा सिंह की तलाश इस केस का निर्णायक चरण साबित हो सकती है क्योंकि लेनदेन और जमीन प्रकरण दोनों में उनकी भूमिका पर एजेंसी का खास फोकस है. एसीबी की निरंतर कार्रवाई से यह साफ है कि इस हाई प्रोफाइल भ्रष्टाचार मामले में आने वाले दिनों में और बड़ी पहल हो सकती है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !