Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-09

Seraikela News: बढ़ती ठंड के मद्देनजर खरसावां में रात्रिकालीन अलाव की व्यवस्था से लोगों को मिली रही राहत

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले में खरसावां में बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने आम नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा के लिए कदम उठाए हैं. उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देश पर नगर निकाय क्षेत्रों के मुख्य चौक-चौराहों, सभी प्रखंड मुख्यालयों के प्रमुख स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में रात्रिकालीन अलाव की व्यवस्था की जा रही है, ताकि लोगों को ठंड से राहत मिल सके.

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अलाव व्यवस्था का नियमित निरीक्षण करें, जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त अलाव लगाएं और सुनिश्चित करें कि नागरिकों को किसी तरह की असुविधा न हो. मौसम में गिरावट को ध्यान में रखते हुए अलाव स्थलों की संख्या और संचालन अवधि को भी परिस्थितियों के अनुसार बढ़ाया जा रहा है.

उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि अत्यधिक ठंड के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतें और जरूरत होने पर उपलब्ध अलाव स्थलों का उपयोग कर खुद को सुरक्षित रखें.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !