Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-09

Adityapur News: नशे में धुत युवकों ने किया प्रेम ज्वेलर्स में चोरी करने का प्रयास, लोगों की सतर्कता आई काम

Adityapur News: आदित्यपुर 2, रोड नंबर 13 में बीती रात नशे में धुत युवकों ने एक आभूषण दुकान (प्रेम ज्वेलर्स) और दो घरों में चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता के कारण उनकी योजना विफल हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोड नंबर 13 निवासी मिथिलेश कुमार झा और गौरी शंकर तिवारी के घर के बाहर लगे स्प्लिट एसी के कॉपर कॉइल को चोरों ने काटने की कोशिश की. इसके बाद उन्होंने पास स्थित प्रेम ज्वेलर्स के बंद दुकान का ताला तोड़ने का प्रयास किया. इस दौरान दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई.

पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची
चोरों की गतिविधि देख स्थानीय लोग जाग गए, जिसके बाद आरोपित घबराकर मौके से भागने लगे. सुबह घटना की सूचना आरआईटी थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. इसी दौरान स्थानीय लोगों ने रोड नंबर 13 के पार्क में नशा कर रहे कुछ संदेहास्पद युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. 

पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज की जांच में पाया गया कि इन्हीं में से दो युवक आभूषण दुकान और घरों में चोरी की कोशिश में शामिल थे. फिलहाल पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है और चोरी की साजिश में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश जारी है.

ठंड के मौसम में बढ़ जाती है चोरी की घटनाएं
अक्सर ये देखा जाता है कि ठंड के मौसम में चोरी की घटनाएं बढ़ जाती है. लोगों को इसको लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है. सूत्रों की माने तो आदित्यपुर में नशे के आदि युवा रात के अंधेरे में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं. ये युवा ब्राउन और गांजा का सेवन करते है, आदित्यपुर में लंबे समय से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी का नेटवर्क एक्टिव है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !