Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-09

Adityapur News: नगर निगम के पूर्व मेयर विनोद श्रीवास्तव की तबियत बिगड़ी, TMH में भर्ती

Adityapur News: आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व महापौर और भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद श्रीवास्तव की तबीयत अचानक बिगड़ गई है और उन्हें टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है. दो दिन पहले अस्पताल में भर्ती होने के बाद सोमवार को उनकी स्थिति गंभीर होने पर सीसीयू में शिफ्ट किया गया. टीएमएच की विशेष चिकित्सक टीम उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रख रही है और इलाज जारी है.


पूर्व मंत्री शैलेन्द्र कुमार सिंह, जिला भाजपा महामंत्री राकेश सिंह और उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने अस्पताल जाकर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. बिहार और झारखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !