Jharkhand News: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के आधार पर राज्य सरकार ने झारखंड पुलिस सेवा में 35 अभ्यर्थियों को डीएसपी पद के लिए औपबंधिक रूप से नियुक्त कर दिया है. गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है.
सभी चयनित अधिकारियों को प्रशिक्षण के लिए झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग में पदस्थापित किया गया है. विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि अधिसूचना जारी होने की तारीख से तीन माह के भीतर योगदान नहीं करने पर अभ्यर्थिता रद्द कर दी जाएगी.
ये 35 डीएसपी पदस्थापित हुए झारखंड पुलिस अकादमी में
जारी सूची के अनुसार जिन अभ्यर्थियों को डीएसपी के तौर पर पदस्थापित किया गया है, उनमें आशीष अक्षत, रॉबिन कुमार, संदीप प्रकाश, रजीब रंजन, निधि अग्रवाल, सत्यम गर्ग, इंद्रजीत कुमार, अमरदीप राज, विपिन भास्कर, अरविंद महतो, सुगंध सौरभ, उज्ज्वल कुमार, लीनस रतन, शैलेश रंजन सिन्हा, भूपेंद्र सिंह, पंकज राज, निशांत सिन्हा, विवेक चौधरी, सुजीत हेंब्रम, नीतीश कुमार, कश्मीरा हेंब्रम, शुभम महथा, सरिता कुमारी, विनय सोरेन, मनीष कुमार, जय स्पर्श तिर्की, राजेश कुमार दास, विशाल कुमार सिंह, अखिलेश कुमार, प्रभाकर कुमार, मुन्ना सोरेन, फ्रेडरिक ए तिग्गा, मिथुन कुमार, राजू कुमार सुमन और विक्रम सिंह शामिल हैं.
नए अधिकारियों की नियुक्ति महत्वपूर्ण
झारखंड में पुलिस बल को सशक्त बनाने के प्रयासों के बीच इन नए अधिकारियों की नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है. कई जिलों में अधिकारियों की कमी को पूरा करने में यह कदम मदद करेगा. विभाग द्वारा निर्धारित समय सीमा और स्पष्ट दिशानिर्देश यह दर्शाते हैं कि सरकार नियुक्ति और प्रशिक्षण प्रक्रिया को लेकर सख्त और व्यवस्थित दृष्टिकोण अपना रही है. इससे पुलिस सेवा की कार्यप्रणाली में मजबूती आने की उम्मीद है.