Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-09

Seraikela Accident News: ब्रेकडाउन हाइवा से टकराकर बाइक सवार की मौत, चेतावनी संकेतक नहीं होने के कारण हुआ भयानक हादसा

Seraikela Accident News: सरायकेला थाना क्षेत्र के बिरसा चौक के पास मुक्ति पोखर के समीप मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. एक ब्रेकडाउन हाइवा के पीछे तेज रफ्तार बाइक टकरा गई, जिसमें बाइक सवार राजू पूरती (35 वर्ष, जिलिंगबुरु गांव निवासी) की मौके पर ही मौत हो गई.
राजू पूरती मुर्गा खरीदकर बाइक (JH05 BF-2665) से लौट रहे थे. हाइवा (JH05DD-7503) सड़क किनारे खड़ा था, पीछे कोई चेतावनी संकेतक नहीं था, अंधेरे में बाइक सवार उसे देख नहीं पाए.

जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने पुलिस को सूचना दी, घायल को अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. थाना प्रभारी विनय कुमार ने दोनों वाहनों को जब्त कर जांच शुरू की. जिप अध्यक्ष ने कहा कि सड़क किनारे खड़े वाहनों पर चेतावनी संकेतक न होना जिला परिवहन विभाग की लापरवाही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !