Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-10

Jharkhand Weather Update: झारखंड में और तेजी से लुढ़केगा पारा, 12 दिसंबर के बाद बढ़ेगा कुहासा

Jharkhand Weather Update: रांची समेत पूरे झारखंड में ठंड का असर बढ़ने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज हो सकती है. रात और सुबह के समय सर्द हवाएं तेज होंगी और 12 दिसंबर के बाद राज्य में कुहासा का प्रकोप बढ़ने की संभावना है. दिन के पहले हिस्से में दृश्यता कम रहेगी.

मैकलुस्कीगंज में तापमान लगातार ऊपर-नीचे हो रहा
कांके में भी ठिठुरन बढ़ गई है. पिछले 24 घंटे में यहां का अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर 5.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. बारिश नहीं होने की वजह से हवा में शुष्कता बनी हुई है और 1.4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही सर्द हवा ठंड बढ़ा रही है. उधर मैकलुस्कीगंज में तापमान लगातार ऊपर-नीचे हो रहा है. मंगलवार की सुबह यहां न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा.

सुबह के समय कुहासा और घना होने की संभावना
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि आने वाले दिनों में ठंड का असर बना रहेगा. तापमान में हल्का-उतार चढ़ाव जारी रहेगा. हवा की रफ्तार में बदलाव के कारण स्थिति प्रभावित हो रही है. तीन दिन बाद सुबह के समय कुहासा और घना होने की संभावना है.

उत्तरी हवा का प्रभाव बढ़ रहा
झारखंड में उत्तरी हवा का प्रभाव बढ़ रहा है जिससे तापमान लगातार नीचे जा रहा है. सुबह शाम चलने वाली ठंडी हवा और बढ़ता कुहासा आने वाले दिनों में जनजीवन को प्रभावित कर सकता है. यातायात पर भी इसका सीधा असर पड़ने की संभावना है. आने वाले सप्ताह में राज्य के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान और गिर सकता है जिससे ठंड का असर और तेज होगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !