Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-10

Jharkhand News: NTPC को बदाम कोल परियोजना के लिए मिली 94.535 एकड़ जमीन

Jharkhand News: झारखंड सरकार ने हजारीबाग जिले के बड़कागांव क्षेत्र में स्थित बदाम कोल परियोजना के लिए एनटीपीसी को कुल 94.535 एकड़ जमीन तीस साल की अवधि के लिए लीज पर दे दी है. यह जमीन दो अलग हिस्सों में हस्तांतरित की गई है और इसके एवज में एनटीपीसी को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा.

पहले हिस्से में गैर मजरूआ खास और गैर मजरूआ आम श्रेणी जमीन शामिल
पहले हिस्से में गैर मजरूआ खास और गैर मजरूआ आम श्रेणी की 41.965 एकड़ जमीन शामिल है. इस हिस्से के लिए देय राशि 16 करोड़ 91 लाख 71 हजार 252 रुपए तय की गई है. 

दुसरे हिस्से में गैर मजरूआ खास भूमि
दूसरे हिस्से में बड़कागांव के ही जंगल झाड़ी श्रेणी की गैर मजरूआ खास भूमि 52.57 एकड़ दी गई है. इस हिस्से के लिए कुल राशि 12 करोड़ 86 लाख 60 हजार 182 रुपए निर्धारित की गई है.

दोनों हिस्सों को मिलाकर एनटीपीसी को कुल 94.535 एकड़ जमीन मिलेगी. इस जमीन के लिए कुल देय राशि 29 करोड़ 78 लाख 31 हजार 434 रुपए है. जमीन सशुल्क बंदोबस्ती के आधार पर 30 वर्षों के लिए लीज पर दी गई है.

विकास परियोजनाओं को रफ्तार देने का प्रयास
राज्य सरकार द्वारा बड़े औद्योगिक प्रोजेक्ट्स के लिए भूमि उपलब्ध कराने का निर्णय विकास परियोजनाओं को रफ्तार देने का प्रयास माना जा रहा है. बदाम कोल परियोजना को जमीन मिलने से ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और रोजगार की संभावनाएं बढ़ सकती हैं. हालांकि स्थानीय स्तर पर जमीन उपयोग और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर संतुलन बनाना भी सरकार और कंपनी दोनों के लिए महत्वपूर्ण चुनौती होगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !