Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-10

Jharkhand Assembly: झारखंड विधानसभा के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, भाजपा ने सत्ता पक्ष पर लगाए वादाखिलाफी के आरोप

Ranchi: झारखंड विधानसभा के बाहर एनडीए के विधायकों ने आज भी जोरदार प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियाँ लेकर विपक्षी नेताओं ने सरकार पर 2024 के विधानसभा चुनाव में किए गए सात चुनावी वादों को भूल जाने का आरोप लगाया। भाजपा के विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि झामुमो, कांग्रेस और राजद ने मिलकर जनता से जो वादे किए थे, उन्हें सत्ता में आने के बाद पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि सदन के भीतर भी सरकार को ये वादे याद दिलाए गए, लेकिन जब बात नहीं बनी तो अब मजबूरन प्रदर्शन करना पड़ रहा है।

जबकि हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत

नवीन जायसवाल ने मुख्यमंत्री पर भी आरोप लगाया कि सदन में उन्होंने झूठ बोला कि सरकार 100 रुपए प्रति सीएफटी बालू उपलब्ध करा रही है, जबकि हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है।

शिल्पी नेहा तिर्की ने विपक्ष के प्रदर्शन को ड्रामा बताते हुए कहा

कोडरमा से भाजपा विधायक नीरा यादव ने कहा कि वे सत्ता पक्ष को जनता से किए वादों से मुकरने नहीं देंगी और समय-समय पर उन्हें याद दिलाती रहेंगी। वहीं, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने विपक्ष के प्रदर्शन को ड्रामा बताते हुए कहा कि वे सदन के भीतर भी कार्यवाही में बाधा डाल रहे हैं।

 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !