Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-13

Saraikela News: नीमडीह में जंगली हाथी का आतंक, गांव में सूअर को मार डाला

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है और ग्रामीणों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार तड़के एक जंगली हाथी ने नीमडीह प्रखंड के चिंगड़ा-रांगाडीह गांव में भारी उत्पात मचाया। 

हाथी ने मारा सूअर को

हाथी ने गांव निवासी प्रधान मार्डी के घर में बंधे सूअर पर हमला कर उसे मार डाला। इसके अलावा हाथी ने शिवराम मार्डी और नीलांबर मांझी के खेतों में लगी धान की फसल को भी रौंदकर भारी नुकसान पहुंचाया।

हाथी बढ़ा रघुनाथपुर की ओर

सुबह जब ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकले तो उन्होंने सूअर को मरा हुआ पाया, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि इसी जंगली हाथी को कुछ घंटे पहले शुक्रवार की मध्यरात्रि नीमडीह थाना गेट के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-18 (चांडिल–पुरुलिया सड़क मार्ग) पार करते हुए देखा गया था। इसके बाद हाथी रघुनाथपुर की ओर बढ़ गया।

ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रांगाडीह गांव में जाकर नुकसान का आकलन किया। वन विभाग की ओर से ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !