Chowka News: सरायकेला पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत के निर्देश पर चौका थाना पुलिस ने शराब माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. चौका थानांतर्गत मतकमडीह पंचायत क्षेत्र के ग्राम बांसडुंगरी में अवैध शराब भट्टी पर छापामारी की गई. पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों में खलबली मच गई.
भट्टी संचालक के खिलाफ कार्रवाई
छापामारी के दौरान पुलिस ने अवैध जावा महुआ करीब 50 केजी को विनष्ट किया और अवैध शराब निर्माण के लिए उपयोग होने वाले उपकरण जप्त कर लिए गए. इन उपकरणों में शराब बनाने के बर्तन, ड्रम, पाइपलाइन और अन्य सामग्रियां शामिल हैं. यह कार्रवाई चौका थाना प्रभारी सोनू कुमार के नेतृत्व में की गई, जिसमें पुलिस टीम ने पूरी तरह से सतर्कता और गोपनीयता बरती. वही,भट्टी संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है.
अवैध शराब निर्माण और बिक्री की सूचना पुलिस को दें
थाना प्रभारी सोनू कुमार ने स्पष्ट कर दिया है कि अवैध कारोबार को किसी भी तरह से पनपने नहीं दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति इस अवैध कारोबार में संलिप्त पाया जाता है, उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे अवैध शराब निर्माण और बिक्री की सूचना पुलिस को दें, ताकि ऐसे तत्वों पर लगाम लगाई जा सके.
अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा : SP
इस कार्रवाई से इलाके के लोगों में खुशी की लभावना है और वे पुलिस की इस पहल का समर्थन कर रहे हैं. पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत ने भी इस कार्रवाई की सराहना की है और कहा है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि शराब माफियाओं के खिलाफ पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और किसी भी कीमत पर अवैध शराब का कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
अवैध शराब कारोबार में शामिल लोगों में हड़कंप
चौका थाना पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में पुलिस की सक्रियता का संदेश गया है और अवैध शराब कारोबार में शामिल लोगों में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस की इस कार्रवाई से न केवल अवैध शराब का कारोबार कम होगा, बल्कि क्षेत्र में अपराध और नशे की प्रवृत्ति पर भी अंकुश लगेगा.