Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-13

Palamu Accident: पलामू में ओवरब्रिज पर दो मालवाहक वाहनों की जोरदार टक्कर, घंटों तक फंसे रहे वाहन

Palamu: पलामू जिले के कचहरी चौक के पास शुक्रवार रात एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुआ। जानकारी के अनुसार ओवरब्रिज पर दो मालवाहक वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे दोनों वाहन वहीं फंस गए और सुबह तक नहीं हट सके। इस कारण इलाके में आम लोगों और स्कूल बसों के आवागमन में काफी दिक्कतें आई।

कोई हताहत नहीं

दुर्घटना के तुरंत बाद दोनों चालक मौके से फरार हो गए और उन्होंने पुलिस को कोई सूचना भी नहीं दी। हालांकि की किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने देखा कि एक वाहन में चालक मौजूद था, जबकि दूसरा चालक वाहन छोड़कर भाग गया था। प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि रात के समय घना कोहरा होने के कारण यह हादसा हुआ।

पुलिस की जांच 

ट्रैफिक प्रभारी सत्येंद्र कुमार दुबे ने बताया कि जेसीबी की मदद से वाहनों को हटाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह सफल नहीं रहा। इसके बाद क्रेन बुलाकर वाहनों को हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही यातायात सामान्य कर दिया जाएगा और पुलिस इस घटना की पूरी जांच कर रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !