Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-13

Jharkhand Weather Update: झारखंड में ठंड के साथ गहराया कुहासा, अगले एक हफ्ते तक मौसम में बड़े बदलाव के आसार नहीं

Jharkhand Weather Update: झारखंड में ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है और इसके साथ ही अब कुहासा भी गहराने लगा है. कनकनी बढ़ने से कई इलाकों में शीतलहर जैसी स्थिति महसूस की जा रही है. मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में अगले एक सप्ताह तक तापमान में केवल हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा और मौसम के मिजाज में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

राज्य के कई हिस्सों में कुहासा
शुक्रवार को राज्य के कई हिस्सों में दिन के समय भी कुहासा छाया रहा. इसकी वजह से धूप की गर्माहट कमजोर पड़ी और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई. पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो इससे एक दिन पहले 23.3 डिग्री था. वहीं न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री दर्ज हुआ.

कई जिलों में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की गिरावट
कांके क्षेत्र में ठंड का असर ज्यादा महसूस किया गया. यहां शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री रहा जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर तीन डिग्री तक पहुंच गया. मैकलुस्कीगंज में शुक्रवार की सुबह न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कुहासा के चलते राज्य के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की गिरावट देखी गई.

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल राज्य का मौसम साफ है और आने वाले एक सप्ताह तक इसी तरह बने रहने की संभावना है. इस कारण ठंड में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी. 18 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान चार डिग्री से लेकर दस डिग्री के बीच रह सकता है.

सर्द हवा के साथ ठंड बनी रहेगी
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. सर्द हवा के साथ ठंड बनी रहेगी. राज्य के उत्तरी इलाकों में कुहासा का असर धीरे धीरे बढ़ रहा है और संताल परगना में इसका प्रभाव फिलहाल सबसे अधिक देखा जा रहा है. तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव संभव है लेकिन कुहासा का प्रकोप बढ़ सकता है.

सर्द हवा और कुहासा के कारण ठंड का असर ज्यादा
झारखंड में मौसम का रुख साफ रहने के बावजूद ठंड और कुहासा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है. तापमान में बड़ी गिरावट भले न हो लेकिन सर्द हवा और कुहासा के कारण ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है. अगले एक सप्ताह तक यही स्थिति बने रहने की संभावना है जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !