Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-13

Seraikela News: सरायकेला में 15 दिसंबर से शुरू होगा धान क्रय कार्य, सरकार ने तय किया ₹2450 प्रति क्विंटल का MSP

Seraikela News: सरायकेला जिला प्रशासन ने जानकारी साझा की है कि जिले में धान क्रय कार्य 15 दिसंबर से प्रारंभ किया जाएगा. किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुल 27 धान क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां नियमानुसार धान की खरीद की जाएगी.

सरकार द्वारा धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) ₹2450 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके.

उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने धान क्रय से जुड़े पैक्स (PACS) संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसानों से शालीन एवं सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए. धान क्रय की प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी, सुचारु एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराई जाए. किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी क्रय केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएँ समय पर सुनिश्चित की जाएं.

उपायुक्त ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे बिचौलियों के झांसे में न आएं और अपनी उपज केवल सरकार द्वारा अधिकृत धान क्रय केंद्रों पर ही विक्रय करें. इससे उन्हें निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य का पूरा लाभ प्राप्त हो सकेगा.

धन क्रय कार्य की सतत निगरानी की जाएगी, ताकि प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं किसान हितैषी बनी रहे. जिला प्रशासन का प्रयास है कि किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिले और उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !