Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-13

Adityapur News: आदित्यपुर के श्रीनाथ पब्लिक स्कूल में शीतकालीन कार्निवल का हुआ आयोजन

Adityapur News: आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल में शनिवार को शीतकालीन कार्निवल का आयोजन उत्साह और रंगारंग माहौल के बीच किया गया. इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे पूरे परिसर में उत्सव जैसा वातावरण नजर आया.

कार्निवल के दौरान विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत, नाटक और गायन जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. छात्रों की प्रस्तुतियों को अभिभावकों और अतिथियों ने सराहा. इसके साथ ही खेलकूद और मनोरंजन से जुड़ी कई गतिविधियां भी आयोजित की गईं. फन गेम्स, हस्तकला, लॉलीपॉप लाइब्रेरी, डीप न स्नीप चैलेंज, गेट रेडी टू स्कूल, बैलून बूम बूम बोनांजा, वेस्ट टू वंडर, रिदमिक रेबारी और द साइलेंट कुक जैसी गतिविधियों के स्टॉल लगाए गए, जिनमें छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया.



कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि कीडजी क्रिएटिव क्लब सीएच एरिया की प्रधानाचार्य चित्रा मुखर्जी ने किया. इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय, जॉलीवुड अभिनेता एवं गायक नीतीश कच्छप और फ्लेमिंग आर्ट एकेडमी कदमा के निदेशक सुमन प्रसाद उपस्थित रहे. सम्माननीय अतिथि के रूप में श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति सुखदेव महतो मौजूद थे. कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति की सदस्य अनिता महतो, अकादमिक निदेशक दिलीप कुमार महतो, प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह, शिक्षक शिक्षिकाएं, अभिभावक और छात्र छात्राओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही.

कार्निवल के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों और सम्मानित अतिथियों द्वारा पुरस्कृत कर प्रमाण पत्र दिए गए. मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि पढ़ाई के साथ साथ रचनात्मक और क्रियात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और सामूहिक सहभागिता को मजबूत करती हैं. उन्होंने ऐसे आयोजनों को छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए लाभकारी बताया और विद्यालय के शिक्षकों तथा प्रधानाचार्य की प्रशंसा की.

कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, नगरवासियों और छात्र छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से शीतकालीन कार्निवल सफलतापूर्वक संपन्न हो सका.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !