Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-15

Seraikela News: धान अधिप्राप्ति शुरू, पहले दिन कुल 343.48 क्विंटल धान की खरीदी हुई

Seraikela News: सरायकेला–खरसावाँ जिले में 15 दिसंबर, 2025 से धान अधिप्राप्ति केंद्रों के माध्यम से धान क्रय कार्य शुरू हो गया है. जिले के 27 केंद्रों पर सुचारु रूप से धान खरीद हो रही है. चांडिल प्रखंड के भाडूडीह लैंप्स लिमिटेड में माननीया विधायक सविता महतो ने धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन किया.

विधायक ने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए जिले में पर्याप्त केंद्र बनाए गए हैं ताकि उन्हें धान बेचने में परेशानी न हो. विक्रय किए गए धान का भुगतान समय पर और पारदर्शी तरीके से होगा. उन्होंने किसानों से अपील की कि वे नजदीकी लैंप्स में ही धान बेचें और बिचौलियों से सावधान रहें.

आज जिले में विभिन्न केंद्रों पर कुल 343.48 क्विंटल धान का विक्रय हुआ. शेष 26 केंद्रों का उद्घाटन जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया.

सरकारी न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹2450 प्रति क्विंटल पर धान खरीदा जा रहा है. उपायुक्त ने अपील की है कि किसान सिर्फ सरकारी लैंप्स और अधिप्राप्ति केंद्रों पर ही धान बेचें ताकि उन्हें पूरा लाभ मिल सके.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !