Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-16

Jharkhand News: ग़म हो या खुशी! अब रात 4 बजे तक मिलेगा शराब का साथ, झारखंड आबकारी विभाग ने बदले नियम

Jharkhand: झारखंड में देर रात तक शराब पीने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब उन्हें रात में शराब के लिए ठेकों और दुकानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। क्योंकि राज्य का आबकारी विभाग ने बार के समय में बदलाव करने का फैसला किया है।

4 बजे तक खुले रहेंगे अब बार 

प्रस्तावित व्यवस्था के अनुसार अब नए वित्तीय वर्ष से झारखंड के बार सुबह चार बजे तक खुले रह सकेंगे और इस दौरान शराब की बिक्री की जा सकेगी। वर्तमान में बार संचालन की अनुमति केवल रात 12 बजे तक ही दी गई है।

प्रस्तावित नियमों के पालन के सख्त निर्देश 

हालांकि विस्तारित समय में बार संचालन के लिए संचालकों को आबकारी विभाग से अलग लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। विभाग द्वारा तैयार किया जा रहे प्रस्ताव में नियमों के सख्त पालन पर विशेष जोर दिया गया है।

नियम उल्लंघन करने पर लाइसेंस रद्द 

यदि कोई बार संचालक नियमों का उल्लंघन करता है तो उस पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। वही अगर कोई बार बार-बार नियमों का उल्लंघन करती है तो उस स्थिति में बार का लाइसेंस रद्द करने का भी प्रावधान रखा गया है।

नई व्यवस्था लागू होने के बाद बार संचालन पूरी तरह निर्धारित शर्तों और नियमों के तहत ही किया जा सकता है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !