Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-16

Jio New Year 2026 Offer: Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले, नए साल पर सस्ते से प्रीमियम तक तीन धमाकेदार रिचार्ज प्लान लॉन्च

साल 2026 की शुरुआत होते ही देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने अपने करोड़ों ग्राहकों को न्यू ईयर का खास तोहफा दिया है। कंपनी ने Happy New Year 2026 के तहत तीन नए प्रीपेड प्लान पेश किया हैं, जिनमें लॉन्ग-टर्म कनेक्टिविटी, ढेर सारा डेटा, प्रीमियम OTT सब्सक्रिप्शन और AI से जुड़े एडवांस फीचर्स शामिल हैं। इन प्लान्स की शुरुआती कीमत सिर्फ ₹103 रखी गई है, जिससे हर बजट के यूजर्स को फायदा मिल सके।

अगर आप जियो यूजर हैं, तो ये नया साल के ऑफर्स आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आइए एक-एक करके इन प्लान्स के बारे में जानते हैं.

₹103 का किफायती फ्लेक्सी पैक

Jio का ₹103 Flexi Pack उन यूजर्स के लिए है जो कम कीमत में डेटा और एंटरटेनमेंट चाहते हैं। इस प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है और यूजर्स को कुल 5GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है, जिसे जरूरत के अनुसार कभी भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसके साथ ही MyJio ऐप के जरिए यूजर्स को प्रीमियम OTT बंडल चुनने का विकल्प मिलता है।

हिंदी कंटेंट के लिए: JioHotstar, Sony LIV और ZEE5

इंटरनेशनल कंटेंट के लिए: JioHotstar, FanCode, Lionsgate Play और Discovery+

रीजनल कंटेंट के लिए: JioHotstar, Sun NXT, Kanchha Lannka और Hoichoi


कम कीमत में डेटा और एंटरटेनमेंट का यह पैक काफी आकर्षक है।

₹500 का एंटरटेनमेंट प्रीपेड प्लान

Happy New Year ऑफर के तहत Jio ने ₹500 का ऑल-इन-वन एंटरटेनमेंट प्लान भी लॉन्च किया है। इस प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है और साथ ही:

सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग

रोजाना 100 SMS

प्रतिदिन 2GB डेटा


इतना ही नहीं इस प्लान में यूजर्स को कई बड़े OTT प्लेटफॉर्म्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है, जिनमें शामिल हैं:
JioTV, YouTube Premium, Prime Video Mobile Edition, JioHotstar (Mobile/TV), Sony LIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, Sun NXT, Kanchha Lannka, Planet Marathi, Chaupal, FanCode और Hoichoi।

इसके अलावा, इस प्लान में 50GB JioAICloud स्टोरेज, 18 महीने का Google Gemini AI Pro सब्सक्रिप्शन, Jio Gold पर 1% अतिरिक्त बोनस और JioHome का 2 महीने का फ्री ट्रायल भी दिया जा रहा है।


₹3599 का हीरो एनुअल रिचार्ज प्लान

लंबे समय के लिए रिचार्ज कराने वालों के लिए Jio ने ₹3599 का सालाना प्रीपेड प्लान पेश किया है। इस प्लान की वैलिडिटी पूरे 365 दिन की है।

इस प्लान में यूजर्स को मिलते हैं:

किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग

रोजाना 100 फ्री SMS

प्रतिदिन 2.5GB डेटा


5G स्मार्टफोन यूजर्स को इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा का अतिरिक्त फायदा मिलेगा। साथ ही, कंपनी इस प्लान के साथ 18 महीने का Google Gemini Pro सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त दे रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !