गिरफ्तार अभियुक्त में शिवा महानंद निवासी कदमा, विजय प्रसाद, उलीयान, कदमा निवासी, इन दोनों अभियुक्तों को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया, और दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।
बरामद सामान का विवरण
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से अपराध में इस्तेमाल किया गया एक ब्लू कलर का होंडा कर (JH05EB7932) और चोरी किए गए आभूषण बरामद किए गए हैं।
चोरी का सामान:
एक ब्लू एंड व्हाइट कलर का होंडा कर।
सोने-चांदी के विभिन्न आभूषण (रिंग, कान का बाली/झुमका/नथ, मंगलसूत्र, चेन, पाजेब, कमर बंध, टीका, पायल, कड़ा) और चांदी के सिक्के, जिनका कुल वजन लगभग 390 ग्राम चांदी और 125 ग्राम सोना बताया जा रहा है। एक की-पैड वाला लावा कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
दूसरे मामले में भी खुलासा
पुलिस ने अन्य अभियुक्त, राहुल वर्मा (28 वर्ष) और प्रदीप प्रसाद को भी पकड़ा, जिसकी निशानदेही पर कदमा के एक ज्वेलरी दुकान से चोरी का माल बरामद किया गया है। उल्लेखनीय है कि सोनारी थाना अन्तर्गत आदर्श नगर फेज-04 में दिनांक 02.12.2025 को हुई चोरी की घटना में भी इन दोनों अभियुक्तों की संलिप्तता सामने आई है। इस घटना में भी सोने-चांदी के आभूषणों की चोरी हुई थी, जिसमें से लगभग 390 ग्राम चांदी के जेवर बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया था, जिसने यह बड़ी सफलता अर्जित की है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।