Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-17

Seraikela News: उपायुक्त के निर्देश पर अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध सघन चलाया गया छापेमारी अभियान, 1700 किलोग्राम जावा महुआ किया गया नष्ट

Seraikela News: सरायकेला उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देशानुसार उत्पाद विभाग सौरभ तिवारी के निर्देशन पर नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव बाडेदा, डुमरहीह एवं सम्मानपुर में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाया गया. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अवैध शराब के निर्माण और बिक्री को रोकना था, जिससे क्षेत्र में अपराध और नशे की समस्या को कम किया जा सके.

5 अवैध शराब अड्डों का किया गया उद्भेदन
छापेमारी के दौरान गांव में संचालित कुल पाँच अवैध शराब अड्डों का उद्भेदन किया गया. इन अड्डों से बड़ी मात्रा में अवैध शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए. कार्रवाई के क्रम में मौके से लगभग 1700 किलोग्राम जावा महुआ को विधिवत विनष्ट किया गया व 100 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की गई.

आरोपी मौके से फरार
इस संबंध में संबंधित अड्डा संचालकों के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. छापेमारी के समय आरोपी मौके से फरार पाए गए, जिनकी गिरफ्तारी हेतु आगे की कार्रवाई की जा रही है. इस अभियान के दौरान पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों को अवैध शराब के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक भी किया.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !